Breaking News

गाजीपुर: सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर सपाईयों ने की निंदा

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित हुई। इस बैठक में मतदाता सूची में नाम बढ़ाने,संगठन को और मजबूत बनाने पर 2गंभीर चर्चा  की गयी। बैठक में राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी और मोदी सरकार की नीतियों और भाजपा नेताओं के विचारों से इत्तेफाक न रखने वाले पत्रकार प्रवीर पुरकायस्थ, उर्मिलेश , अभिसार शर्मा आदि पत्रकारों की गिरफ्तारी और उनके साथ कई गयी दुर्भावनपूर्ण कार्यवाही की निन्दा करते हुए कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को जमकर कोसा। इस बैठक में पीजी कालेज और सहजानंद डिग्री कालेज में छात्रसंघ का  चुनाव कालेज प्रशासन से जल्द से जल्द  कराने की मांग किया गया। पीजी कॉलेज और सहजानंद डिग्री कालेज में छात्रसंघ चुनाव न करायें जाने पर कालेज प्रशासन की घोर निन्दा की गयी और कालेज प्रशासन को लोकतंत्र विरोधी बताते हुए बैठक में उपस्थित छात्र नेताओं ने कालेज प्रशासन को यह चेतावनी दिया कि यदि कालेज प्रशासन ने जल्द से जल्द चुनाव की घोषणा नहीं किया तो वह एक बड़े छात्र आंदोलन का सामना करने के लिए तैयार रहें और यदि इस आंदोलन से शहर की आबोहवा खराब होती है तो इसकी सारी जिम्मेदारी जिला एवं कालेज प्रशासन की होगी। इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सदर विधायक माननीय जै किशन साहू ने देश‌के राजनीतिक हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने भाजपा राज की तुलना इंदिरा जी के शासनकाल में लगायें गये आपातकाल से करते हुए कहा कि जिस तरह से इमरजेंसी में इंदिरा जी की तानाशाही हुकूमत के दौरान सारे राजनीतिज्ञों को जेल में ठूंस दिया गया था ठीक उसी तरह आज की मोदी -योगी सरकार सीबीआई,ईडी का ग़लत इस्तेमाल करते हुए विरोधी दलों के नेताओं को जेलों में ठूंसने का काम कर  रही है। इमरजेंसी के दौरान भी प्रेस पर सेंसरशिप लागू थी ठीक उसी तरह आज भी सरकार की नीतियों और भाजपा नेताओं के विचारों से इत्तेफाक न रखने वाले पत्रकारों को जेलों में डाला जा रहा है। देश में बहुत ही खौफनाक मंजर है। देश की सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा और मोदी जी किस स्तर तक नीचे जा सकते हैं इसकी कल्पना आप नहीं कर सकते हैं। भाजपा लगातार नफरत और घृणा की राजनीति कर रही है। वह विरोधी दलों के नेताओं के साथ बदले की भावना से कारवाई कर रही है। भाजपा सरकार अपने खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाना चाहती है।  वह सीबीआई और ईडी का ग़लत इस्तेमाल कर विरोधी दलों के नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाने का काम कर रही है। उन्होंने  भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों की खिंचाई करते हुए कहा कि आज देश में मंहगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी चरमसीमा पर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। स्वास्थ्य सेवा बदहाल है। उन्होंने कहा कि इस देश में इतनी संवेदनहीन सरकार कभी नहीं रही। भाजपा सरकार का जनता की बुनियादी सवालों से कुछ भी लेना-देना नहीं है। यह  सरकार पूरे कार्यकाल चंद पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का काम करती रही है। सदर विधानसभा के अध्यक्ष तहसीन अहमद ने सभी कार्यकर्ताओं से सांगठनिक कार्यों को गंभीरता से लेने की हिदायत देते हुए कहा कि भाजपा सरकार मदान्ध हो गयी है। वह सत्ता के नशे में चूर होकर अनाप शनाप फैसले ले रही है।इस सरकार से समाज के सभी वर्ग दुखी हैं। समाज का कोई भी वर्ग खुशहाल नहीं है।  उन्होंने नगर की समस्याओं को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नगर की सड़कें बदहाल है। कीचड़ से सनी सड़कों पर नगरवासियों का निकलना दूभर हो गया है। सड़कों पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं के चलते लोग चोटिल होने को मजबूर हैं। बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है। लगातार वर्षा हो जाने से नगर में चारों तरफ गंदगी व्याप्त है। नगर की समस्याओं को लेकर नगरपालिका पूरी तरह से उदासीन बनी हुई है। इस बैठक में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार बिंद, अरुण कुमार श्रीवास्तव, अतीक अहमद राईनी,रमेश यादव, राजेश यादव, दिनेश यादव,डॉ समीर सिंह, बांबी चौधरी,प्रभु नाथ राम,भरत यादव, सुभाष यादव,रामज्ञान यादव,रामविजय यादव, देवेन्द्र यादव टिंकू, शिवपूजन यादव पांचू, रामचन्द्र गुप्ता राकेश यादव,अभिनव सिंह, दिनेश यादव,इलियास अहमद, खुर्रम अली,राधेश्याम यादव, बचनू यादव,कमलेश बिन्द,गोपाल जी गुप्ता,सिंहासन यादव, मूरत यादव,अशोक यादव , विजय यादव,आदित्य यादव,त्रिवेणी चौहान,महेन्द्र बिन्द,विक्की यादव,सुरज खरवार,अजय यादव, जितेन्द्र कुमार भारती,केशनाथ पासी आदि उपस्थित थे। इस बैठक का संचालन सदर विधानसभा के महासचिव अंजनी कुमार यादव ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा का बाजारीकरण कर अभिभावकों की तोड़ रहे है कमर

गाजीपुर।  शिक्षा का नया  सत्र शुरू होते ही नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम  स्कूल संचालक …