Breaking News

सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ भव्‍य शुभारंभ, 103 वर्ष की कलावती दौड़ प्रतियोगिता में दिखायेगी अपना दमखम

वाराणसी। सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आगाज सोमवार को हुआ। यूपी कॉलेज के मैदान पर मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में खेल स्पर्धाओं की शुरुआत हुई। पहले दिन शहर से लेकर देहात तक के खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।  सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मंत्री रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र दयालु, मेयर अशोक तिवारी, महानगर अध्यक्ष विद्या सागर राय, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल, एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। ध्वजारोहण से पहले स्कूली बच्चों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। स्पर्धाओं के दौरान मेयर अशोक तिवारी ने छात्रों के साथ वॉलीबॉल खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया।  विभिन्न प्रतियोगिताओं में 11 से 103 वर्ष के दो लाख 70 हजार खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक 27 खेलों में बालक-बालिका, पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर, दिव्यांग हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में 103 वर्ष की कलावती भी दौड़ में दम दिखाएंगी। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने बताया कि सांसद खेलकूद प्रतियोगिता मिशन शक्ति को धार देगी। 342 स्थलों पर 27 खेलों का आयोजन 8 नवंबर तक होगा। दो लाख 77 हजार 642 लोगों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता में पुरुष प्रतिभागियों की संख्या एक लाख 64 हजार 250 है। एक लाख 13 हजार 227 महिलाओं ने पंजीकरण कराया है। 165 ट्रांसजेंडरों ने भी पंजीकरण कराया है। उन्होंने बताया कि इसमें 27 प्रतियोगिताएं होनी है।

Image 1 Image 2

Check Also

नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा का बाजारीकरण कर अभिभावकों की तोड़ रहे है कमर

गाजीपुर।  शिक्षा का नया  सत्र शुरू होते ही नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम  स्कूल संचालक …