Breaking News

मिर्जापुर: सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी सहित पांच परिजनों पर उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की बहू दीपाजना चौधरी ने लखनऊ में सपा जिलाध्यक्ष समेत उनके परिवार के पांच लोगों पर उत्पीड़न का मुकदमा कराया है। दीपांजना चौधरी ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी अखिलेश कुमार चौधरी से 2016 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। वह कोई नौकरी नहीं करती थी तो उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। 9 फरवरी 2023 को जब वह ससुराल में थी तो पति और सास व ससुर ने उसे मारा पीटा। छोटे पुत्र अभ्युदय चौधरी के साथ उसे लखनऊ भेज दिया गया। शादी व परिवार बचाने के लिए वह ससुराल आई। मई 2023 उसे धमकी दिया जाने लगा कि पुलिस शिकायत करोगी तो बड़े पुत्र अरुणोदय चौधरी को कभी नहीं देख पाओगी। तहरीर के आधार पर लखनऊ के आशियाना थाने में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी, उनकी पत्नी उर्मिला चौधरी, पुत्र अखिलेश चौधरी, जगदंबा चौधरी व अवधेश चौधरी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस संबंध में सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि मामला पांच माह पहले का  है। बहू लखनऊ में रहना चाहती है। पुत्र अखिलेश बार-बार लखनऊ जाते हैं। उसे लेकर चले जाते हैं।  मामला पुत्र और बहू के बीच का है। उनका इससे कोई लेना-देना भी नहीं है। दहेज उत्पीड़न व मारपीट का आरोप निराधार है। मुकदमा दर्ज हुआ है,पर जांच के बाद सभी आरोप झूठा पाया जाएगा।

Image 1 Image 2

Check Also

नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा का बाजारीकरण कर अभिभावकों की तोड़ रहे है कमर

गाजीपुर।  शिक्षा का नया  सत्र शुरू होते ही नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम  स्कूल संचालक …