Breaking News

छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन का हुआ विस्‍तार

वाराणसी। यात्री जनता की सुविधा हेतु पूर्व से पूर्व से चलाई जा रही विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार निम्नवत किया गया है। इन गाड़ियों का समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगी। पूर्व से चलाई जा रही 05063 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 01 दिसम्बर, 2023 तक 01 फेरे के लिए किया जायेगा। पूर्व से चलाई जा रही 05064 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सीवान साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 03 दिसम्बर, 2023 तक 01 फेरे के लिए किया जायेगा। पूर्व से चलाई जा रही 05159 छपरा-नई दिल्ली साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 25 नवम्बर, 2023 तक 01 फेरे के लिए किया जायेगा। पूर्व से चलाई जा रही 05160 नई दिल्ली-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 27 नवम्बर, 2023 तक 01 फेरे के लिए किया जायेगा।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: बैठक में अनुपस्थिति पर डीएम ने रोका वरिष्ठ कोषाधिकारी का वेतन

गाजीपुर। लोक सभा सामान्य निर्वाचन- 2024 के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी विविध कार्यो को समयबद्ध एवं …