गाजीपुर। भाजपा नेत्री सरोज कुशवाहा को मिर्जापुर जिले का प्रभारी बनायें जाने पर जिले के नेताओ और कार्यकर्ताओ में हर्ष है। शुक्रवार को पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, महामंत्री अजय कुशवाहा, हेमंत त्रिपाठी आदि लोगो ने सरोज कुशवाहा के आवास पर जाकर उन्हे बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका गाजीपुर के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि भाजपा में मातृ शक्ति का सबसे बड़ा सम्मान है, सरोज कुशवाहा नेतृत्व के प्रतीक है उनके अगुवाई में भाजपा लोकसभा चुनाव भारी बहुमत से जीतेगी।