गाजीपुर। कासिमबाद पुलिस द्वारा, चिन्हित अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर पंचायत बहादुरगंज कासिमाबाद की पूर्व चेयरमैन के द्वारा अंकपत्र का जाली दस्तावेज प्रस्तुत कर तत्कालीन प्रबन्धक के सहयोग से सहायक अध्यापिका का पद प्राप्त करनें के प्रकरण में थाना कासिमाबाद पर पंजीकृत मु0अ0सं0 283/2023 धारा 420/467/468/471/120B भादवि से सम्बन्धित अभि0गण रेयाज अहमद अंसारी पुत्र स्व0 अब्दुल मन्नान निवासी मोहल्ला दक्खिन टोला बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, नजीर अहमद पुत्र स्व0 सलामतुल्लाह निवासी वार्ड नं. 02 कोइरान बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, परवेज जमाल पुत्र स्व0 ऐनुल हक निवासी वार्ड नं. 12 कस्बा टोला बहादुरगंज थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर, जियाउल इस्लाम पुत्र स्व0 अब्दुल अल्लाम निवासी ग्राम चन्दनपुरा थाना कोपागंज जनपद मऊ, जो कि फरार चल रहे हैं के विरुद्ध मा0 न्यायालय जनपद गाजीपुर द्वारा जारी उदघोषणा अन्तर्गत धारा 82 CrPC की कार्यवाही नोटिस चस्पा कराते हुए नियमानुसार मुनादी कर तामील कराया गया। अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास– अभि0 रियाज अहमद अंसारी 1-मु0अ0नं0-283/2023 धारा-420,467,468,471, 120बी भादवि वाना कासिमाबाद, गाजीपुर। 2-मु0अ0सं0-270/2013 धारा-332,353,506 भादवि थाना कासिमाबाद, गाजीपुर।3-मु0अ0नं0-866/2014 धारा-323,506,452,354 (क) भादवि थाना कासिमाबाद, गाजीपुर।4-मु0अ0सं0-88/2016 धारा-452,506 भादवि वाना कासिमाबाद, गाजीपुर।