Breaking News

अब गाजीपुर का नाम गांधिपुरी करने के लिए आदित्य सिंह ने लिया संकल्प, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह से किया आग्रह

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता आदित्‍य सिंह ने अब जनपद का नाम बदलने के लिए मुहिम छेड़ दी है, इसी क्रम में वह शनिवार को कैबिनेट मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह से मिले और उन्‍होने व्‍यक्तिगत आग्रह किया कि गाजीपुर का नाम बदलकर गांधि‍पुरी कर दिया जाये। उन्‍होने बताया कि गाजीपुर गुलामी का प्रतीक है। गाजीपुर की धरती अति प्राचीन और पौराणिक धरती है। यह राजा गांधी, ऋषि विश्‍वामित्र, भगवान परशुराम, ऋषि कण्‍व, मौनी बाबा आदि मनि‍षियों की धरती है इसलिए राजा गांधि के नाम पर जनपद का नाम गांधिपुरी रखना न्‍यायसंगत होगा। ज्ञातव्‍य है कि कैबिनेट मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह के जनपद आगमन पर आदित्‍य सिंह ने अपने समर्थकों के साथ जोरदार स्‍वागत किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी रिटायर्ड डिप्टी एसपी को श्रद्धांजलि

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को सादात के वरिष्ठ भाजपा नेता …