Breaking News

लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉक्टर अमरजीत सम्मानित

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के योग विभाग, फैकेल्टी आफ योग एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन के शिक्षक डॉ अमरजीत यादव को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के द्वारा सम्मानित किया गया। डॉक्टर यादव के द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2026 के आयोजन के क्रम में के.जी.एम. यू. परिसर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में उल्लेखनीय योगदान हेतु इनको सम्मानित किया गया है। डॉक्टर यादव योग की वैज्ञानिकता,योग के द्वारा रोगों का उपचार इत्यादि प्रविधियों पर निरंतर कार्य किया जाता है। इस अवसर पर के.जी.एम.यू. के चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर आर.ए.एस. कुशवाहा तथा डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर रश्मी कुशवाहा उपस्थित थी।

Image 1 Image 2

Check Also

वाराणसी: आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस आपका प्रतिस्पर्धी नहीं, बल्कि बन सकता है सह-शोधकर्ता  : प्रो. मनोज दयाल

वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के पत्रकारिता एवं जन- संप्रेषण विभाग में सोमवार को “मीडिया …