गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक, गाजीपुर द्वारा अपने पत्र दिनांक 23 जुलाई, 2026 द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 30.07.2026 से हिन्दुओं का पवित्र त्योहार श्रावण मास प्रारम्भ हो रहा है। श्रावण माह के प्रमुख दिन सोमवार दिनांक 03.08.2026, 10.08.2026, 17.08.2026 व 24.08.2026 को पड़ रहा है तथा श्रावण महाशिवरात्रि दिनांक 11.08.2026 को मनाया जायेगा। कॉवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए नेशनल हाईवे औड़िहार से रजवाडी एवं मटेहू से जंगीपुर तक का बाया लेन को बन्द करते हुए दाहिने लेन से वाहनों का आवागमन संचालित कराया जाना अति आवश्यक है तथा श्रावण मास के दौरान कॉवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु प्रत्येक शुक्रवार/शनिवार को समय 24.00 बजे से सोमवार को समय 24.00 बजे तक तथा दिनांक 10.08.2026 को समय 24.00 बजे से दिनांक 11.08.2026 को समय 24.00 बजे तक नेशनल हाईवे औड़िहार से रजवाड़ी एवं मटेहूँ से जंगीपुर तक बाया लेन को कावड़ियों के लिए तथा दाहिने लेन से वाहनों का आवागमन संचालित (वन-वे) कराने का अनुरोध किया गया है। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने श्रावण मास में कावड़ियों को दर्शन पूजन में किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो इसके दृष्टिगत वाराणसी-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-31 पर औड़िहार से रजवाड़ी एवं मटेहूँ से जंगीपुर तक बांया लेन को कावड़ियों के लिए तथा दाहिने लेन से वाहनों का आवगमन संचालित (वन-वे) होगा। बायें लेन पर उपर्युक्त तिथियों / समयावधि के अन्दर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा। दाहिने लेन पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन यथावत चलता रहेगा।
Purvanchal News जोड़े आपको पूर्वांचल से….