Breaking News

गाजीपुर: भाजपा सरकार में नारी शक्ति का हुआ है सम्‍मान- जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह

गाजीपुर। केंद्र सरकार के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान के तहत महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के अभिभाषण को लेकर हुई चर्चा में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुईं। जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य किया है। विकास कार्य और सरकारी योजनाओं के लाभ में किसी भी तरह का भेदभाव नही बरता जा रहा है। नारी शक्ति का सम्‍मान हुआ है। गाज़ीपुर जिले के विधानसभा जमानियां के भदौरा मंडल अंतर्गत मगरखाई गाँव में आयोजित प्रबुद्धजनों की इस परिचर्चा में बड़ी संख्या में माताओं बहनों ने भी हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष भदौरा रविंद्र श्रीवास्तव जी, मगरखाई गाँव के प्रधान अनिल यादव जी, रागिनी देवी के जिला पंचायत सदस्य, शकील खां प्रधान रक्सहां, जयनारायण प्रधान जी प्रधान दलपतपुर, योगेंद्र नाथ राय जी महिला शक्ति केंद्र प्रभारी, अशोक पासवान जी शक्ति संयोजक, डॉ. संगीता देवी जी डा.अम्बेडकर समूह, रंजू देवी जी शिवशक्ति समूह, विपिन राय प्रधान प्रतिनिधि फुतुबपुर सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारिगण भी उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन गुप्तेश्वर यादव जी ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी रिटायर्ड डिप्टी एसपी को श्रद्धांजलि

गाजीपुर। जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को सादात के वरिष्ठ भाजपा नेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *