Breaking News

चंदौली: झाड़-फूंक के बहाने मौसा ने किया किशोरी से दुष्कर्म, गिरफ्तार

चंदौली। जिले में इलाज के नाम पर झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति ने किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी व्यक्ति किशोरी को रिश्ते में मौसा लगता है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया। घटना बलुआ थाना क्षेत्र की है।क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी कई दिनों से बीमार थी। पिता ने कई जगहों पर उसका इलाज कराया लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ। इस पर पिता ने धानापुर के खड़ान निवासी तांत्रिक और अपने साढ़ू हनुमान राम से समस्या सुनाई। हनुमान राम ने किशोरी पर भूत प्रेत का साया बता कर झाड़-फूंक करने की बात कही। उसने दावा किया कि झाड़-फूंक से वह हर बीमारी को ठीक कर देगा। गुरुवार को हनुमान किशोरी के घर पर पहुंचा और झाड़-फूंक करने लगा। इस दौरान परिजनों को झांसे में लेकर एक अलग कमरे में बंद हो गया। वहां उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर परिवार के लोग पहुंचे। जबतक लोग कुछ समझ पाते हनुमान राम मौका देखकर फरार हो गया।किशोरी ने परिवार वालों को आपबीती सुनाई तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उन्होंने हनुमान राम का पीछा किया लेकिन वो हाथ नहीं लगा। किशोरी के पिता ने बलुआ थाने में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने हनुमान राम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बलुआ थाना प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

Image 1 Image 2

Check Also

नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा का बाजारीकरण कर अभिभावकों की तोड़ रहे है कमर

गाजीपुर।  शिक्षा का नया  सत्र शुरू होते ही नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम  स्कूल संचालक …