Breaking News

मऊ: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, खुदकुशी की आशंका

मऊ। जिले के फूलपुर गांव में बुधवार दोपहर एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आर्थिक तंगी में खुदकुशी की आशंका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। रामपुर थाना क्षेत्र के फूलपुर गांव निवासी राममिलन (35) दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। कंपनी के बंद होने के कारण दो माह से पर था। बुधवार दोपहर गांव के सिवान में पेड़ पर फंदे लटकता उसका शव मिला। चरवाहों ने शव को देखा तो परिजनों और पुलिस को सूचिया किया। राम मिलन की पत्नी गीता ने बताया कि घर की हालत दयनीय थी। पति ने समूह से कुछ पैसा लोन लिया था। आज पैसा जमा करने की तिथि थी। वो लोन की राशि चूकता करने में असमर्थ था। इसे लेकर राममिलन काफी परेशान था। सुबह ही घर से निकला था। उसे लगा कि उसका पति समूह का पैसा चुकाने के लिए निकला था। दोपहर में शव मिलने की सूचना मिली। रामपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। राममिलन एक पुत्र और दो पुत्रियों का पिता था।पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ गंगासागर मिश्रा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

जौनपुर: वाराणसी मंडल में सभी समाज के लोगों को बसपा ने दिया है मौका- मायावती

जौनपुर। जिले में जनसभा के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस, …