Breaking News

चंदौली: विधवा पुत्री के पिता ने किया दुष्‍कर्म, मां की तहरीर पर आरोपी गिरफ्तार

चंदौली। जिले से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता पर विधवा और मानसिक रूप बीमार हो चुकी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगा है। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी चांद मोहम्मद की पुत्री तीन साल पहले विधवा हो गई। इस कारण वो मानसिक रूप से वो बीमार हो गई। जिसके बाद से वो मायके में रह रही थी। पुलिस के अनुसार आरोपी चांद मोहम्मद कई दिनों से अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म कर रहा था। इसे लेकर कई बार घर में विवाद भी हुआ। चांद की पत्नी जब- जब इस बात का विरोध करती तब-तब वह पत्नी और पुत्री की पिटाई करता था। पुलिस ने बताया कि पति की इस हरकत से आजिज आकर उसकी पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

पूजा-पाठ व वैदिक मंत्रो के साथ शुरू हुआ पीएम मोदी के रैली की तैयारी, वंसल त्यागी व सुनील सिंह ने किया तैयारियो का निरीक्षण

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 मई को अपराह्न 1-00 बजे जनपद के आरटीआई मैदान …