Breaking News

गाजीपुर: धर्म की रक्षा के लिए मनाये रक्षाबन्धन उत्सव- डा. बालमुकुन्द

गाजीपुर। धर्मो रक्षति रक्षितः, धर्म की रक्षा करने वाले का ही धर्म रक्षा करता है, महाभारत में श्रीकृष्ण ने मनु स्मृति की वर्णित श्लोको का अर्थ समझाते हुए अर्जुन को बताया था। हमारा भगवा ध्वज हिन्दू धर्म का वाहक रहा है और इसी धर्म की रक्षा करने के लिए रक्षाबन्धन उत्सव राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ 98 वर्षो से मनाता आ रहा है यह उदबोधन डा.बालमुकुन्द ने आज श्रीरामलीला लंका मैदान में स्थित सभागार में रक्षाबन्धन उत्सव पर कही। यह कार्यक्रम श्रीरामलीला लंका मैदान स्थित सभागार मे रविवार को सांय आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्यअतिथि डा0 बालमुकुन्द संगठन मंत्री व सच्चिदानन्द जौनपुर विभाग संचालक, जयप्रकाश जिला संचालक, राजेन्द्र नगर संचालक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर गुरू केशवबलिराम हेडगेवार, भारत माता व सदाशिवराव गोलवरकर के चित्र पर माल्यापर्ण कर किया।  सह विभाग प्रचारक दीपक ने अतिथियो को मंचासीन किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के कुल छः पर्व होते है, पहला वर्ष प्रतिपदा जो चैत्र मास के प्रारंभ मे  नववर्ष के रूप मे मनाया जाता है। दूसरा हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव जो छत्रपति शिवाजी के राज्याभिषेक के रूप मे मनाया जाता है। तीसरा पर्व गुरू पूर्णिमा जो आषाढ मास मे गुरू व्यास जी के जन्मदिन पर मनाया जाता है, चौथा पर्व रक्षाबन्धन जो धर्म की रक्षा के साथ समाज मे समरसता का संदेश देता है, पांचवा पर्व विजय दशमी जो अश्विन मास मे शक्ति का प्रतीक अस्त्र-शस्त्र व मां दुर्गा की आराधना के साथ की जाती है और मकरसंक्रांति समाज मे समरसता का भाव बनाये रखने के लिए सूर्य के मकर राशि मे प्रवेश करने पर मनाया जाता है। इन उत्सवो मे से एक रक्षाबन्धन उत्सव धर्म की रक्षा के लिए रक्षाबन्धन मनाये जाने पर बल दिया। भगवान बावन अवतार में राजा बली, महाभारत में श्रीकृष्ण ने द्रौपदी, का प्रसंग की याद दिलायी, इसके साथ साथ ये रक्षा सूत्र हम अपने गुरू भगवा ध्वज को बाधकर धर्म की रक्षा का संकल्प लेते है। आज के परिवेश में हम समरसता के भाव के साथ समाज में वैमनस्ता समाप्त करने लिए सभी वर्गो मे जाकर एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांध कर उनकी रक्षा करने का संकल्प लेते है। तभी हम  ’येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबलः तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि रक्षे माचल माचलः की परिकल्पना को अपने हृदय में उतार पायेगे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मंचासीन समाजसेवी कुवंर विरेन्द्र सिंह व संचालन नगर कार्यवाह अंजनी, प्रार्थना नीतिन ने किया। कार्यक्रम के समापन के समय आये भगनियों ने कार्यक्रम में उपस्थित भाईयो व नागरिक जनो को रक्षा सूत्र बांध कर रक्षाबन्धन उत्सव मनाया। इस अवसर पर जिला प्रचारक दीपक, नगर प्रचारक आर्दश, विभाग से नीरज, अभय, जिला कार्यवाह अमित, जिला शारीरिक प्रमुख हर्ष, जिला प्रचार प्रमुख चंद्र कुमार, हृदयेश, तुलसीदास, शिवकुमार, देवसरन, शिवम, दुर्गेश, विशाल चौरसिया, दीनदयाल, संजय, अनुज, सुधीर जायसवाल, मंत्री बच्चा तिवारी, डा.धमेन्द्र, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, सरोज कुशवाहा, माया सिंह, लालसा भारद्वाज, आरती सिंह, सुधा राय, साधना सिंह, धर्मवीर सिंह, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, अखिलेश सिंह, बृजकिशन, रिशु, ज्ञानचंद, सुनील ओझा, कृपाशंकर राय, विशाल चौरसिया, जयप्रकाश सिंह, संजय सिंह, विनोद उपाध्याय, अनिल उपाध्याय, सुधीर प्रधान, अशोक सिंह, व्यासमुनि राय, सुनील सिंह, प्रदीप सिंह, आशुतोष, गिरधर चौरसिया, राजेश यादव, संजय यादव, सुग्रीव बिन्द, ओमप्रकाश बिन्द, तेजनारायन सिंह, मनीष जायसवाल, संजय जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा का बाजारीकरण कर अभिभावकों की तोड़ रहे है कमर

गाजीपुर।  शिक्षा का नया  सत्र शुरू होते ही नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम  स्कूल संचालक …