Breaking News

लोग अभिनव में देख रहे थे पिता मनोज सिन्हा की छाया

शिवकुमार

मऊ। घोसी विधानसभा उपचुनाव में जनसंपर्क करने उतरे जम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा के पुत्र अभिनव सिन्हा में लोग पिता मनोज सिन्हा की छाया देख रहे थे। ठीक उनके नक्शे कदम पर चलने वाले अभिनव धोती कुर्ता व गमछा के साथ खाटी गवाई गंवई अंदाज में लोगों से मिलते व पैर छूते नजर आए। अनजान या परिचित में कोई अंतर नहीं करते हुए अभिनव खाटी गंवई अंदाज में लोगों से आशीर्वाद लेते नजर आए। उनके संबोधन के दौरान लोग खुलकर कहते नजर आए कि अभिनव अपने पिता मनोज सिन्हा का संदेश लेकर क्षेत्र में आए हैं। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा के नजदीकियों द्वारा अभिनव के साथ दर्जनों गांव का भ्रमण कराया गया। यहां प्रत्येक गांव में अभिनव को बड़ी ललक के साथ लोग स्नेह दुलार देते नजर आए। इस दौरान उन्होंने काछीकला, राजपुरा, गौरीशंकर मंदिर व कोपागंज इत्यादि क्षेत्र का भ्रमण किया।

Image 1 Image 2

Check Also

नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम स्कूल में शिक्षा का बाजारीकरण कर अभिभावकों की तोड़ रहे है कमर

गाजीपुर।  शिक्षा का नया  सत्र शुरू होते ही नंदगंज क्षेत्र के इंग्लिश मीडियम  स्कूल संचालक …