Breaking News

भाजपा ने 98 नए जिला प्रभारियों को किया नियुक्त, सूची जारी, मऊ में आनंद शुक्ला व बलिया की प्रभारी बनीं नीलम सोनकर

लखनऊ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि अवध क्षेत्र में प्रदेश महामंत्री संजय राय, काशी क्षेत्र में अमरपाल मौर्य, गोरखपुर क्षेत्र में गोविंद नारायण शुक्ल, कानपुर क्षेत्र में अनूप गुप्ता, पश्चिम क्षेत्र में सुभाष यदुवंश और ब्रज क्षेत्र में प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि सभी 98 संगठनात्मक जिलों में भी प्रभारी बदले गए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश कार्यालय में हुई जिलाध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारी की बैठक में लोकसभा और विधानसभा चुनाव संचालन समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए बूथ कमेटी का गठन किया जाएगा। गोरखपुर महानगर/जिला सलिल विश्नोई, संतकबीरनगर अजय सिंह गौतम, बस्ती समीर सिंह, सिद्धार्थनगर हरिचरण कुशवाहा, महाराजगंज राम जियावन मौर्य, देवरिया संतराज यादव, कुशीनगर श्रीमती शकुंतला चौहान, आजमगढ़ घनश्याम चौहान, लालगंज मेहरू राजभर, मऊ आनंद शुक्ला और बलिया श्रीमती नीलम सोनकर सहित 98 प्रभारियों को बदला गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: विशाल यादव हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, अपमान का बदला लेने के लिए अपराधियों ने की थी हत्या

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक गाजीपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के …