Breaking News

गाजीपुर लोकसभा चुनाव: नामांकन के लिए जिला प्रशासन ने किया रूट डायवर्जन

गाजीपुर! लोक सभा सामान्य निर्वाचन-2024 नामांकन के परिप्रेक्ष्य जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन प्रक्रिया दिनांक 07.05.2024 से 17.05.2024 तक कलेक्ट्रेट परिसर में सम्पादित की जायेगी। आम जनता की सुविधा के दृष्टिगत प्रातः 09ः00 बजे से सायः 0300 बजे तक निम्नवत डायवर्जन प्लान लागू किया जाता है जिसमें महुआबॉग से आने वाले वाहन साई मन्दिर होते हुये शास्त्री नगर की तरफ चली जायेगी। कोई भी वाहन अफीम फैक्ट्री से कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ नही जायेगा। लंका की तरफ से आने वाले वाहन सांसद तिराहे से सिचाई विभाग की तरफ मोड़ दिये जायेगे व सिचाई विभाग की तरफ से आने वाले वाहन सांसद तिराहे से लंका की तरफ मोड़ दिये जायेगे। सांसद तिराहे से कोई भी वाहन कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ नही जायेगा। शास्त्री नगर की तरफ से आने वाले वाहन तिराहा से साई मन्दिर होते हुये अफीम फैक्ट्री होते हुये विशेश्वरगंज/महुआबाग की तरफ चली जायेगी। तिराहे से कोई भी वाहन कलेक्ट्रेट परिसर की तरफ नही जायेगा। शास्त्री नगर तिराहे से कोई भी वाहन सैनिक कल्याण बोर्ड की तरफ नही जायेगा। यह तत्काल प्रभाव से लागू किया जाता है।

Image 1 Image 2

Check Also

पॉवर ब्‍लाक के कारण बनारस गोरखपुर एक्‍सप्रेस का टाइमटेबल जारी

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर यार्ड के पूर्वी छोर पर स्थित फुट ओवर ब्रिज के …