Breaking News

गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन 250 लोगो ने ली दीक्षा, 200 बच्‍चो का हुआ विद्यारंभ संस्‍कार

गाजीपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शाखा गाजीपुर के तत्वावधान में आज गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन सुबह से ही यज्ञ हवन करने के लिए श्रद्धालुओं की अपार भीड़ यज्ञ स्थल रामलीला मैदान पर पहुंचने लगी| अचानक करवट लिए मौसम में भी श्रद्धालुओं ने पूरे उल्लास पूर्वक अपने सुख समृद्धि की कामना लिए यज्ञ में आहुतियां समर्पित की| झमाझम बारिश के बीच यज्ञ के दौरान विभिन्न संस्कार भी संपन्न कराए गए| इस दौरान 250 लोगों ने गायत्री परिवार से दीक्षा भी ली| एवं 200 बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया गया, तथा 10 बहनों का पुंसवन संस्कार एवं 15 बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया| दीक्षा संस्कार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रकांड विद्वान एवं अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित श्याम बिहारी दुबे ने बताया कि “गायत्री सब मंत्रों तथा सभी विद्याओं में शिरोमणि है| उससे इंद्रियों की साधना होती है| गायत्री कामधेनु के समान मनोकामना को पूर्ण करती है| दुर्भाग्य, दरिद्रता आदि कष्टों को दूर करती है, पुण्य को बढ़ाती है, पाप का नाश करती है| यज्ञ संचालन के क्रम में उन्होंने यज्ञ के महिमा के बारे में बताया कि “यज्ञ के द्वारा देव शक्तियों के साथ संपर्क सधता है, और वह उस आधार पर से यजन करता पर उतरती है, इसी से यज्ञ को देवों की प्रसन्नता अनुकूलता का कार्य बताया गया है| यज्ञ करने वालों को ग्रह- पीड़ा, रोग- बंधन आदि की पीड़ा से नहीं सहनी पड़ती है| यज्ञ का फल अनंत है |इस क्रम में जनपद के जिन बच्चों को शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाए थे उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर पंडित दुबे जी ने सम्मानित किए| तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं को अपरान्ह 3:00 बजे से युवा उत्कर्ष विषय पर सैकड़ों युवाओं का कार्य शैली एवं गोष्ठी का आयोजन हुआ| मुख्य अतिथि देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ चिन्मय पंड्या ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “भारत के झंडे में तीन रंग- केसरिया, सफेद, और हरा है| यह क्रमशः बलिदान ,शांति एवं समृद्धि के प्रतीक हैं| राष्ट्रीय कर्तव्य को पूरा करने के लिए आज ही युवाओं की भावनाओं को भी इन तीन रंगों में रंगना होगा |युवाओं की बलिदानी भावना से ही राष्ट्र में शांति स्थापित होगी और तभी देश समृद्धि होगा| प्रत्येक युवा को अपने राष्ट्रीय कर्तव्य के लिए स्वयं प्रेरित होकर दूसरों को भी प्रेरित करना होगा|इसके बाद 10,000 दीपक से उत्कर्ष दीप महायज्ञ का आयोजन भी हुआ| सभी श्रद्धालुओं ने पूर्ण मनोयोग से दीप यज्ञ में आहुतियां समर्पित की| यह जानकारी मीडिया प्रभारी विद्यासागर उपाध्याय ने दी|   कार्यक्रम को सफल बनाने में मारुति राय,प्रसून दुबे, ममता सिंह नीतू सिंह,राज नारायण पांडे,रविंद्र शास्त्री, घनश्याम जी,लवहर यादव, अंजनी वर्मा,कामता प्रसाद जी,मदनमोहन शर्मा,सदाशिव शर्मा,प्रभा वर्मा,प्रगति सिंह,रिया,शीतल राय,प्रीति, रितिका,शांभवी,आंचल आदि रही|

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: वेतन को लेकर बिजली मीटर रीडरो ने किया हड़ताल

गाजीपुर। जिले के सभी क्षेत्रों की बिलिंग बंद कर मीटर रीडर हड़ताल कर दिए है …