Breaking News

बलिया: हर्ष फायरिंग में दो युवक गंभीर रुप से घायल

बलिया। सहतवार के एक महादनपुर गांव में शनिवार की रात आई बरात में हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। इसकी खबर लगते की खलबली मच गई। परिजनों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देख वाराणसी को रेफर कर दिया। महादनपुर गांव के सतिराम के लड़की की बरात आई थी। बगल के गांव फिरोजपुर निवासी राकेश यादव व दीपक यादव बरात देखने आए थे। द्वारपूजा के दौरान राकेश यादव तमंचा से फायर करने लगा, फायर मिस हो गया। जिसे चेक करने लगा, उस दौरान चारों तरफ से कई युवक घेर कर देखने लगे। उसी दौरान फायर हो गया। गोली राकेश के हाथ को छेद करने के बाद दीपक यादव के पेट में लग गई। वहीं पर वेसुध होकर गिर पड़ा। गोली लगने की खबर पर हड़कंप मच गया। सहतवार थाना प्रभारी मनोज सिंह ने बताया कि बरात देखने आए युवक ने हर्ष फायरिंग के दौरान दो युवकों को गोली लगी है। दोनों का वाराणसी में उपचार चल रहा है। अभी तक कोई तहरीर नही मिली। जांच के बाद कार्रवाई होगी।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: अंडर 19 अंतर जनपदीय क्रिकेट ट्रायल का अंतिम मैच बलिया और मऊ के बीच

गाजीपुर। उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के …