Breaking News

साहित्य उन्नयन संघ द्वारा राहुल सांकृत्यायन विद्यालय गौसपुर में कवि सम्मेलन का किया गया आयोजन,

गाज़ीपुर। राहुल सांकृत्यायन विद्यालय गौसपुर, मोहम्मदाबाद,गाज़ीपुर में साहित्य उन्नयन संघ द्धारा आयोजित काव्य गोष्टी में कवियों ने अपनी रचना पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महिला पी. जी. कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. संगीता मौर्या ने अपने संबोधन में कहा कि साहित्य राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत कड़ी है। साहित्य के उत्थान के बिना एक आदर्श समाज का निर्माण मुश्किल है। साहित्य उन्नयन संघ के अध्यक्ष कवि दिलीप कुमार चौहान ‘बाग़ी’ ने भ्रष्ट्राचार पर प्रहार करते हुए कहा  कि- जेवन मजा बा नौकरी में ओसे ज्यादा बा प्रधानी में, ऐ राजा चुनाव तु लड ल  कुछ बा ना अब किसानी में। वरिष्ठ कवि व साहित्य उन्नयन संघ के मुख्य संरक्षक श्री धर्मदेव सिंह यादव ने पढ़ा कि कर्म के यज्ञ में श्रम की दे आहुति चारों फल जिन्दगी के ही पाते चलो, दीन दुखियों को भी निज सखा मानकर दे खुशी उनको उर से लगाते चलो। कवि कृष्णानन्द दुबे गोपालगोपाल जी ने यातायात सुरक्षा पर अति मार्मिक रचना प्रस्तुत की। देश के प्रतिष्ठित टी. वी. शो ‘वाह भाई वाह’ पर धूम मचाने वाले युवा कवि रमाकांत यादव ने अपनी कविता  लाख  सोहरत और  दौलत  देदी हो ये  जिंदगी  फिर भी ज़िन्दा अंदर एक  फ़कीर होना चाहिए सुनाकर उपस्थित छात्र-छात्राओं  में  उत्साह भर दिया। संघ के महामंत्री कवि यशवंत यादव ने गाजीपुर को बलिदानी धरती बताया। विद्यालय के डायरेक्टर व समकालीन सोच पत्रिका के मुख्य सम्पादक श्री राम नगीना कुशवाहा ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम देश के युवा वर्ग को साहित्य से सीधे जोड़ने का कार्य करते हैं। विशिष्ट अतिथि डॉ. घनश्याम कुशवाहा प्रोफेसर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, वाराणसी एवं अफताब अहमद द्वारा भी विचार प्रकट किए गए। कार्यक्रम का संचालन संघ के अध्यक्ष दिलीप कुमार चौहान ‘बाग़ी’ ने  किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी  गिरिजा प्रसाद मस्ताना ने की। इस अवसर पर विद्यालय के   प्रधानाध्यापक पारस नाथ सिंह यादव, शिक्षकगण सहित विद्यालय के सैकड़ों छात्र और छात्राएँ, अभिभावक तथा क्षेत्र के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: ढाई लाख के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक जनपद गाजीपुर के आदेशानुसार अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे …