Breaking News

गाजीपुर: मजदूर दिवस पर शहीद मजदूरो को दी गयी भावभीनी श्रद्धांजलि

गाजीपुर। भाकपा द्वारा मजदूर दिवस सरजू पांडेय सभागार में मनाया गया गाजीपुर,। एक मई को भारद्वाज भवन पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से सरजू  पाण्डेय सभागार में मजदूर दिवस मनाया गया।सर्वप्रथम आंदोलनो में शहीद हुए मजदूरो को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।भाकपा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने इस अवसर परकहा कि बहुत पहले मजदूरों को 20 घंटे काम  करना पड़ता था। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 8 घंटे काम  के,8 घंटेआराम, 8 घंटे. शिक्षा की मांग को लेकर आंदोलन हुए।इसी दौरान एक मई1886 को शिकागो शहर में आंदोलित मजदूरों पर शासक दल की ओर से गोली चलाई गई। जिसमें कई  लोग मारे गये और बहुत सारे  लहू लुहान हुए।इसी याद में एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाया जाता है।लम्बी कुर्बानी के बाद जो अधिकार मजदूरों ने हांसिल  किया था  उसे वर्तमान सरकार ने ख़त्म कर दिया।लेकिन लड़ाई जारी रहेगी और 2024 के चुनाव में  सरकार को हराया जायेगा।इसमें राम अवध,ईश्वरलाल गुप्ता,डॉक्टर राम बदन सिंह,रामबचन बिंद,चतुरी राम,अंगद यादव,बब्बन यादवआदि ने विचार प्रगट किया।अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेंद्र यादव एवं संचालन जिला मंत्री जनार्दन राम ने किया।

Image 1 Image 2

Check Also

उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 गाजीपुर के एक मुश्‍त समाधान योजना की बढाई गयी अवधि

गाजीपुर! उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित एवं विकास निगम लि0 के माध्यम से संचालित योजनान्तर्गत वितरित …