Breaking News

रिकार्ड बहुमत के साथ मोदी की सरकार बनायेगी नारी शक्ति- पूनम मौर्या

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व मे विगत 9 वर्षों से देश में चल रही सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सम्मान के लिए लाया गया नारी शक्ति वंदन कानून महिलाओं के सम्मान और समृद्धी के लिए एक निर्णायक पहल है।यह कानून आधी आबादी के सम्मान के साथ साथ 33% आरक्षण से महिलाओं के जीवन को जहां सर्वोच्चता प्रदान करेगा वही उनकी हीन दशा को समाप्त करेगा।यह बात आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जमानियां विधानसभा के भदौरा में आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन (धन्यवाद मोदी जी) कार्यक्रम को भदौरा के दुल्हन पैलेस मे सम्बोधित करते हुए वाराणसी जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने कही उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में नारी शक्ति के शक्ति का अंदाजा पुरा देश लगाएगा जो एक बार पुनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रिकॉर्ड बहुमत से सरकार बनवाने में प्रमुख भूमिका सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि आज कि आधी आबादी जो मन मे ठान लेती है उसे पुरा करके ही दम लेती है और देश की महिलाओं को सबसे बड़ी जिम्मेदारी है जो 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देश के प्रधानमंत्री पद पर भारी बहुमत से स्थापित करने की चुनौती भी है। पुर्व विधायक सुनिता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान और समृद्धी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। महिलाओं के कल्याण के लिए सरकार की समर्पित योजनाओं मे जहां शिक्षा, रोजगार और आर्थिक समृद्धि की पुरी व्यवस्था निहित है वहीं नारी शक्ति वंदन कानून बना कर संवैधानिक व्यवस्था में महिलाओं के हक और अधिकार को सरकार ने निर्धारित किया है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के लिए दूर दृष्टि और व्यापक व्यवस्था अधिकार वाला एक ऐसा कानून हैं,जिसकी शक्ति से प्रत्येक स्तर पर देश की महिलाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। नारी शक्ति वन्दन कानून के बनने से विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और देश मे इमानदारी से कर्तव्य निष्ठा से कार्य की प्रेरक प्रवृत्ति भी पैदा होगी। लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि राशनकार्ड ,उज्जवला गैस, इज्जत घर, आवास आदि महिलाओं के नाम कर उनके सम्मान को बढ़ाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने किया है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि महिलाओं के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का यह धन्यवाद आभार उनके गुणवत्ता पूर्ण कार्यशैली का द्योतक है। महिलाओं का यह अधिकार उनकी अंतर्निहित प्रतिभा को और पुख्ता करके समाज में समानता का भाव स्थापित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति धन्यवाद प्रस्ताव को महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष साधना राय ने पटल पर रखा जिसे सभी उपस्थित महिलाओं ने ध्वनिमत से पारित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता पंचायत सदस्य विमल गुप्ता ने तथा संचालन महिला मोर्चा महामंत्री माया सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष इतवारी राजभर, पूनम मौर्या, किरन सिंह, कंचन गिरि, लालमुनी गोड़, गुड्डी पांडेय, रंभा राय, सरोज राय, सुनीता सिंह, पुष्पा निषाध, नीलम तिवारी, रितु सिंह, गीता यादव आदि महिलाएं उपस्थित रही।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: अंडर 19 अंतर जनपदीय क्रिकेट ट्रायल का अंतिम मैच बलिया और मऊ के बीच

गाजीपुर। उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के दिशा-निर्देशन में गाजीपुर मंडल के अंतर्गत जनपद गाजीपुर के …