Breaking News

हमें प्रश्न पूछने की आदत विकसित करनी चाहिए- डीएम गाजीपुर

गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज-4 अभियान के अंतर्गत  दिनांक 21- 10- 2023 को, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाज़ीपुर में लैंगिक समानता: विषय पर  संगोष्ठी का आयोजन, जिला प्रशासन एवं महाविद्यालय के संयुक्त संयोजन में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी गाजीपुर आर्यका अखौरी एस.पी. गाज़ीपुर(ओमवीर सिंह) के द्वारा किया गया। गाजीपुर जनपद के जिलाधिकारी ने कहा कि पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी का नाम हम सभी की जुबान पर बना रहता है। महिलाएं आज विभिन्न क्षेत्रों में अपना झंडा बुलंद कर रही हैं। हमें प्रश्न पूछने की आदत विकसित करनी चाहिए। जो गलत है उसे केवल परंपरा से चली आ रही बात मानकर, स्वीकार करने की जरूरत नहीं है। हम जब तक स्वयं अपने लिए खड़े नहीं होंगे, तब तक हमारा साथ देने वाले लोग भी सामने नहीं आएंगे। महाविद्यालय की कुछ छात्राओ- पूर्णिमा सिंह संध्या कुमारी प्रांशी, प्राजंलि सिंह ने जिलाधिकारी एवं उपस्थित अन्य अधिकारियों से प्रश्न भी किया। उपस्थित अधिकारियों ने उनकी जिज्ञासाओं का समाधान प्रस्तुत किया।लैंगिक समानता एवं महिला अधिकार एवं सुरक्षा विषय पर बात करते हुए कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉक्टर सारिका सिंह ने कहा कि असमानता का तात्पर्य लैंगिक आधार पर महिलाओं के साथ भेदभाव से है। परंपरागत रूप से समाज में महिलाओं को कमज़ोर वर्ग के रूप में देखा जाता रहा है। वे घर और समाज दोनों जगहों पर शोषण, अपमान और भेद-भाव से पीड़ित होती हैं। महिलाओं के खिलाफ भेदभाव दुनिया में हर जगह प्रचलित है। लैंगिक असमानता के विभिन्न क्षेत्रों की बात करें तो इसमें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्र के साथ वैज्ञानिक क्षेत्र, मनोरंजन क्षेत्र, चिकित्सा क्षेत्र और खेल क्षेत्र प्रमुख हैंपुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सरकार की इस  अभियान के साथ हर बालिक हर स्त्री को जोड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने कहा कि गाजीपुर जनपद में हर स्त्री, हर बालिका,हमारे रहते अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकती है। कार्यक्रम में एसपी सिटी गाज़ीपुर, ज्ञानेंद्र जी नेवी बालिकाओं को संबोधित किया और उन्हें स्वावलंबी बनने की प्रेरणा दी। मिशन शक्ति अभियान की संयोजक लेफ्टिनेंट डॉ.शशिकला जायसवाल ने कार्यक्रम का आयोजन और  संचालन किया।जिला परियोजना अधिकारी संजय सोनी के सहयोग यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में, नोडल प्रभारी मिशन शक्ति डॉ.शंभू शरण प्रसाद, डॉ निरंजन यादव, डॉ विकास सिंह, प्रोफेसर उमाशंकर प्रसाद, डॉ. शिवकुमार, डॉ अमित, तथा महाविद्यालय के समस्त आचार्य एवं महाविद्यालय की एनसीसी विंग की कैडेट्स, एनएसएस की कैडेट,स्नातक एवं स्नातकोत्तर की छात्राएं, रेंजर कैडेट, उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

पॉवर ब्‍लाक के कारण बनारस गोरखपुर एक्‍सप्रेस का टाइमटेबल जारी

वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा गोरखपुर यार्ड के पूर्वी छोर पर स्थित फुट ओवर ब्रिज के …