Breaking News

बीजेपी का सियासी दांव: एमएलसी यशवंत सिंह का निष्कासन रद्द, भाजपा में वापसी

मऊ। पूर्वांचल के वरिष्ठ नेताओं में गिने जाने वाले विधान परिषद सदस्य यशवंत की पुनः भारतीय जनता पार्टी में वापसी हो गई है। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पत्र जारी कर उनके निष्कासन की समाप्ती की घोषणा की है। इसके पीछे प्रदेश अध्यक्ष ने सम्यक विचार के बाद लिया गया निर्णय का तर्क दिया गया है। लेकिन घोसी लोकसभा चुनाव के एक माह पहले निष्कासन समाप्त करना एक बड़ी राजनैतिक कूटनीति का चर्चा है। यशवंत सिंह इससे पहले विधानसभा तथा विधान परिषद के सदस्य रह चुके हैं। बताते चले प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद यशवंत सिंह ने योगी आदित्य नाथ के लिए अपनी सीट खाली कर दी थी।यशवंत सिंह को विगत एमएलसी के दौरान अनुशासनहिनता को लेकर पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। जहां सोमवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने इनका निष्कासन खत्म कर दिया।इस बात की पुष्टि भाजपा जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने की। बताया की प्रदेश नेतृत्व से निर्देश प्राप्त हुआ जिसमे बताया गया की अब यशवंत सिंह पुनः भाजपा में सम्मिलित हो गए हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

आईआईटी बीएचयू के नये निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने किया कार्यभार ग्रहण

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू के नए निदेशक प्रो. अमित पात्रा ने गुरुवार को अपना कार्यभार ग्रहण …