Breaking News

गाजीपुर: डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस, बोले हर्ष राय- शिक्षक समाज के धरोहर

गाजीपुर। डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एक कार्यक्रमों आयोजित किया गया। जिसमें बच्चों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर, रस्साकशी, प्रश्नोत्तरी, डांस परफॉर्मेंस जैसी विभिन्न प्रतियोगिता भी हुई। कार्यक्रम में शिक्षकों को उनकी विशेष उपलब्धियों व योगदान के आधार पर सम्मानित किया गया। प्रबंधक हर्ष राय एवं प्रधानाचार्य डॉ प्रेरणा राय एवं अन्य शिक्षकों ने सर्वप्रथम डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण से हुई। सभी कक्षाओं में बच्चों ने अपने शिक्षकों के लिए केक कटिंग , कार्ड्स एवं गिफ्ट्स का इंतजाम किया था। अंतिम में विद्यालय प्रशासन की तरफ से शिक्षकों को उपहार देकर उन्हें सम्मानित भी किया। प्रबंधक हर्ष राय ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनती और ईमानदार शिक्षक ही समाज की असली धरोहर हैं, जिनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। वाइस प्रिंसिपल अमित राय, शिक्षक तौसीफ अहमद, शिक्षिका सीमा तिवारी, शिक्षिका निधि राय एवं नंदिनी मिश्रा ने भी उक्त अवसर पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …