Breaking News

गाजीपुर: कावरियो के रास्‍तो को पर्याप्‍त विद्युत व्‍यवस्‍था के साथ करें गड्ढामुक्‍त- जिलाधिकारी

गाजीपुर। 30 जुलाई, 2026 से 28 अगस्त, 2026 तक चलने वाले श्रावण माह में कावड़ यात्रा, रक्षाबधन को शान्तिपूर्वक, सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा की उपस्थिति में पुलिस लाईन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ सम्पन्न की। बैठक के दौरान जनपद वासियों से अपील किया कि श्रावण यात्रा के साथ अन्य सभी पर्व व त्यौहार को उत्साह, एकता, आपसी भाईचारे एवं जनपद की गंगा जमुनी तहजीब व शान्ति के साथ मनायें। उन्होने कहा कि कावड़ यात्रा चिन्हित मार्गाे से निकाली जायेगीं साथ ही डीजे पर निर्धारित आवाज में केवल भक्ति गीत ही बजाये जायेगें तथा डीजे की उचाई 10 फिट से उपर न हो अन्यथा डीजे संचालक पर कार्यवाही तय की जायेगी। श्रावण माह में कावड़ यात्रा के समुचित तैयारियों के क्रम में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों एवं अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देशित किया कि कावड़ यात्रा/जुलूस से सम्बन्धित सड़कों पर नियमानुसार आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे कावड़ यात्रा के दौरान किसी भी कावरियें के चोटिल होने, घायल होने या तबीयत बिगड़ने के दृष्टिगत कावड़ मार्गाे पर निश्चित स्थानों पर एम्बुलेंस की उपलब्धता हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया है। उन्होंने जनपद के सभी शिवालयों में साफ-सफाई, जल इत्यादि की व्यवस्था के क्रम में सम्बन्धित ग्राम प्रधानों के साथ नगर पलिका एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को समुचित व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया।जिलाधिकारी ने कहा कि त्यौहार पर प्रशासन एवं पुलिस द्वारा शान्ति व्यवस्था पर पूरी नजर रहेगी और संवेदनशील स्थानों पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा तथा किसी तरह की अफवाह फैलाने एवं शान्ति भंग करने का प्रयास करने वाले लोगों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने कहा कि त्योहारो पर व्यापक सफाई व्यवस्था रहे और पेयजल एवं विद्युत सप्लाई नियमित रूप से संचालित रहे। जुलूस/शोभायात्रा वाले रास्तो पर विद्युत के तार लटने न हा,े लटके हुए तारो को सत्यापन करते हुए तत्काल ठीक करायी जाय। जिलाधिकारी ने दुकानदारो को निर्देशित किया दुकानो पर खाने पीने वाली वस्तुओं की रेट सूची लगायी जाय। समस्त ई0ओ0 को निर्देशित किया कि घाटो पर साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, चेन्जिग रूम, बेरिकेटिग, नावो की व्यवस्था एवं गोताखोर की व्यवस्था पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाय। समस्त खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि कावर यात्रियों के आने वाले रास्तो पर पर्याप्त विद्युत की व्यवस्था एवं गढ़ामुक्त किया जाय। बैठक में पुलिस अधीक्षक डॅा0 ईरज राजा ने कहा कि जनपद में पर्व एवं त्यौहारों के साथ कावड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि लोगों से समन्वय बनाकर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी भी रखें। सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक, भ्रामक एवं निराधार खबरे न पोस्ट करे अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उन्होने कहा कि कांवर यात्रा से गुजरने वाले मार्गाे पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जायेगा ताकि कावड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कांवर यात्रा सुरक्षित निकल जाये। जिलाधिकारी ने जनपद के सभी कावियों से अपील किया है कि घाटो पर बच्चों को न ले जाया जाय।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक शहरी राकेश मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सहित सभी अपरजिलाधिकारी वि0/रा0 वेद सिंह चौहान, मुख्य चिकित्साधिकारी, समस्त उपजिलाधिकारी समस्त क्षेत्राधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, एवं समस्त इ0ओ0 नगर पालिका/नगर पंचायत, समस्त थानाध्यक्ष, विभिन्न धर्मो के धर्मगुरू, स्वयं सेवी संगठनों के पदाधिकारी डीजे संचालक एवं जनपद के संभ्रान्त नागरिक सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Image 1 Image 2

Check Also

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, गोरखपुर के सात शिक्षको को दीक्षांत समारोह में राज्‍यपाल करेंगी सम्‍मानित

लखनऊ। शिक्षण, अनुसंधान, शैक्षणिक नेतृत्व एवं संस्थागत विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए …