Breaking News

नोनहरा कांड में मजिस्ट्रियल जांच और पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर विधिसम्‍मत कार्रवाई होगी- पुलिस अधीक्षक ईरज राजा

गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक ईरज राजा ने बताया कि घटना के बाद तुरंत डीएम गाजीपुर ने मजिस्ट्रियल जांच का आदेश दिया था, जांच किसी तरह से प्रभावित न हो इसलिए 11 पुलिसकर्मियो के खिलाफ कार्रवाई किया गया था जिसमें छह को निलंबित और पांच को लाइनहाजिर किया गया था। पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट और मजिस्ट्रियल जांच तथा मृतक के परिजनो का सभी शंकाओ को दुर करते हुए कार्रवाई होगी। जो भी होगा निष्‍पक्ष और पारदर्शिता के साथ होगा। पोस्‍टमार्टम चिकित्‍सको के पैनल के साथ वीडियोग्राफी में करायी गयी है। हम मुख्‍य चिकित्‍साधिकारी को एक पत्र लिखकर पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट की गहनता से जांच करने के लिए कहा जायेगा। पुलिस की कार्रवाई पर परिजन विश्‍वास जता रहें है तो अच्‍छी बात है, जो भी होगा निष्‍पक्ष और पारदर्शिता के साथ होगा।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …