Breaking News

गाजीपुर: ट्रेन में हार्टअटैक आने से यात्री राजेश यादव की मौत

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के पहाड़पुर खुर्द गाँव के निवासी राजेश यादव( 45 वर्ष)पुत्र स्वर्गीय रामबदन यादव की ट्रेन से वाराणसी से सादात आते समय हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को उनके निवास पर शोक सभा का आयोजन कर मृतक आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की गई।शोक सभा में पहाड़पुर खुर्द के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अनिल सिंह यादव सहित घर परिवार एवं गांव के लोग मौजूद रहे। राजेश यादव तीन भाईयों में सबसे छोटे थे । इनके दो पुत्र ऋषिकेश यादव 21 वर्ष, ऋषिराज यादव 11 वर्ष व पुत्री रिया यादव 15 वर्ष तथा पत्नी सुष्मिता यादव है। मृतक की ट्रेन में ही तबियत बिगड़ गई और सादात आते आते ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई ।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …