Breaking News

नेशनल इंटर कालेज कासिमाबाद गाजीपुर के संजीव यादव बने उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग टीम के कोच

गाजीपुर। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद गाजीपुर के शारीरिक शिक्षक संजीव कुमार यादव को उत्तर प्रदेश की टीम का कोच नियुक्त किया गया है। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता दिनांक 28/10/2025 से 03/11/2025 तक अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में आयोजित होगी जिसमें भारत के सभी राज्यों की टीम प्रतिभाग करेंगी। उत्तर प्रदेश की टीम का कोच नियुक्त होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह, राजकीय सिटी कालेज के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार यादव, जिला क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह और जनपद के सभी शारीरिक शिक्षकों ने बधाई दी और बताया कि जनपद और नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद के लिए यह गौरव का विषय है कि संजीव को उत्तर प्रदेश की टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …