Breaking News

वाराणसी: सड़क दुर्घटना में ब्‍लाक संविदाकर्मी की मौत

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के सगुनहा तिराहे के पास बुधवार सुबह लगभग 9 बजे बनारस से अपनी स्कूटी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिंडरा आ रहे संविदा कर्मी ब्लॉक लेखा प्रबंधक 43 वर्षीय अतुल कुमार गुप्ता को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। लहंगापूरा, चेतगंज निवासी अतुल विभागीय कार्य से छुट्टी के दिन भी भी स्वास्थ्य केंद्र आ रहे थे। तभी उन्हें एक वाहन ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने तुरंत बड़गांव पुलिस को सूचित किया।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …