Breaking News

डॉ. विजय कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल में फ्रेशर पार्टी एवं लैंप लाइटिंग कार्यक्रम का आयोजन

वाराणसी। कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, कैथी, वाराणसी के अंतर्गत संचालित डॉ. विजय कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल में ANM एवं GNM के Fresher Party एवं Lamp Lighting Program 2025 का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  कृष्ण सुदामा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटशन्स, गाज़ीपुर वाराणसी के चेयरमैन, डॉ. विजय यादव जी, उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग सेवा एक पवित्र कार्य है जो मानवता की सच्ची सेवा का प्रतीक है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल करियर की शुभकामनाएँ दीं।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य,उपेंद्र यादव, प्रिया यादव, प्रियंका यादव, प्रियंका साकेत,निकित परवीन,अपसरा देवी ,शिक्षकगण एवं सभी छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सनबीम स्कूल महराजगंज के नन्हे विद्यार्थियों ने जिला कारागार में किया वृक्षारोपण

गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज …