Breaking News

जौनपुर जिला कारागार में बंदी ने फांसी लगाकर दी जान

जौनपुर। जिले में शुक्रवार को जिला कारागार में एक बंदी ने फंदे से लटककर जान दे दी। वह दहेज हत्या के मामले में बंद था। घटना के बाद जेल में हड़कंप मच गया। शहर कोतवाली क्षेत्र के तारापुर तकिया निवासी मो. सुफियान (24) जिला जेल में बंद था। आरोपी की पत्नी की मौत हो गई थी। सुफियान पर दहेज हत्या का आरोप था। सूत्रों की मानें तो सुफियान ने जनरेटर रूम में गमझे के सहारे फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। घटना की जानकारी होते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। छानबीन की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …