Breaking News

गाजीपुर: वॉलीबॉल प्रतियोगिता में श्री धनेश्वर इंटरनेशनल स्कूल प्रथम

गाजीपुर। श्री धनेश्वर  इंटरनेशनल स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाह फ़ैज़ को हराकर डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित खेल प्रतियोगिता में वॉलीबॉल में पहला स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के मैनेजर श्री कन्हैया यादव ‘पप्पू’ सर ने पूरी टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बच्चे उसी उत्साह और मेहनत के साथ आगे भी बढ़ते रहें।वहीं विद्यालय के प्रिंसिपल सभाजीत सर ने भी सभी खिलाड़ियों तथा विद्यालय के दोनों पीटीआई की प्रशंसा करते हुए टीम को शुभकामनाएँ प्रदान कीं।वॉलीबॉल टीम के कप्तान कार्तिक खरवार ने काबिले-तारीफ़ प्रदर्शन किया।साथ ही दोनों पीटीआई श्री निलेश शर्मा सर एवं अबरार अहमद सर ने भी पूरी टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …