Breaking News

आज रविवार से उत्‍तरी पछुआ हवाओं ने पकड़ी रफ्तार, सोमवार से बढ़ेगी ठंड  

लखनऊ। रविवार से प्रदेश में उत्तरी पछुआ हवाएं रफ्तार पकड़ेंगी। इससे अगले दो दिनों में पश्चिमी यूपी में दिन व रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। हालांकि, रविवार को पूर्वांचल और बुंदेलखंड में दिन के तापमान में बढ़त की संभावना जताई गई है। सोमवार से पूरे प्रदेश में ठंड में बढ़ेगी। इससे पहले शनिवार को प्रदेश में 7.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर शहर सबसे ठंडा रहा। इटावा में रात का पारा 8 डिग्री और बरेली में 9 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि अगले दो दिनों में उत्तरी पछुआ हवाओं का असर पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। इससे ठंड बढ़ेगी। सोमवार को सुबह तराई समेत ज्यादातर इलाकों में सुबह-शाम हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सनबीम स्कूल महराजगंज के नन्हे विद्यार्थियों ने जिला कारागार में किया वृक्षारोपण

गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज …