Breaking News

गाजीपुर: रिटायर्ड सीआरपीएफ जवान का पैतृक गांव में हुआ जोरदार स्‍वागत

गाजीपुर। CRPF जवान मुहम्मद खुर्शीद का अपने गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ है। लंबी नौकरी से रिटायर्ड होने के बाद वे अपने गांव पखनपुरा पहुंचे थे। इस दौरान गांव के लोगों ने उनका स्वागत किया।  सीआरपीएफ में इंस्पेक्टर के पद पर तैनाज मुहम्मद खुर्शीद देश के कई राज्यों में तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने कई नक्सली मुठभेड़ में भी शामिल हुए। अपनों के बीच पहुंचे खुर्शीद ने कहा कि अब उनका मकसद परिवार के साथ-साथ समाज सेवा होगा। इस मौक पर उनके परिजनों ने एक स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया था। जिसमें घर वालों के अलावा, नदीम प्रधान, मुहम्मद फैज, मास्टर रब्बानी, इम्तेयाज मैनेजर, मास्टर रेयाज, शमीम सिद्दीकी, शौकत खान के अलावा क्षेत्र के कई पूर्व सैनिक शामिल हुए।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …