Breaking News

कफ सिरप के अवैध कारोबारी शुभम जायसवाल के घर पर ईडी ने चस्‍पा किया नोटिस

वाराणसी। अरबों रुपये के कफ सिरप अवैध कारोबार के आरोपी शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला जायसवाल की सम्पति की जांच प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ की टीम ने शुरू कर दी है। मनी लांड्रिंग मामले में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद ईडी की दो टीम ने एक साथ शुभम जायसवाल के मकान पर धमकी। आदमपुर थाना क्षेत्र के प्रहलाद घाट स्थित कायस्थ टोला मकान में बाहर से ताला बंद होने के कारण टीम ने नोटिस चस्पा की कार्रवाई की। वहीं दूसरी टीम ने सिगरा थाना क्षेत्र के बादशाह बाग स्थित मकान पर धमकी है। प्रवर्तन निदेशालय लखनऊ जोनल टीम आरोपी शुभम जायसवाल और उसके माता, पिता समेत रिश्तेदारों की संपत्ति का भी ब्योरा खंगाल रही है। नोटिस चस्पा की कार्रवाई प्रवर्तन निदेशालय के सहायक निदेशक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में हुई है।

Image 1 Image 2

Check Also

गाजीपुर: सनबीम स्कूल महराजगंज के नन्हे विद्यार्थियों ने जिला कारागार में किया वृक्षारोपण

गाजीपुर। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से आज …