Breaking News

गाजीपुर: एमएएच इंटर कालेज में आयोजित हुआ बाल विवाह रोकथाम कार्यक्रम  

गाजीपुर। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत स्वावलंबन कैंप तथा बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के तहत हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन से डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर नेहा राय द्वारा बाल विवाह रोकथाम हेतु प्रतिज्ञा (Oath) समारोह एम एच इंटर कॉलेज गाजीपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों, शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए बाल विवाह उन्मूलन एवं सामाजिक जागरूकता हेतु शपथ ग्रहण की। कार्यक्रम में विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं जिसमें मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, ई-श्रम कार्ड प्रधानमंत्री मानधन योजना निराश्रित महिला पेंशन, स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सेवाएँ, 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े प्रमुख कानूनों घरेलू हिंसा अधिनियम, बाल विवाह निषेध अधिनियम, मानव तस्करी निरोधक कानून, दहेज निषेध अधिनियम महिलाओं के कार्यस्थल पर लैंगिक हिंसा के प्रति भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम मे  जेंडर स्पेशलिस्ट लक्ष्मी मौर्य मयंक यादव असिस्टेंट अकाउंटेंट अजीत कुमार एमटीएस एवं समस्त अध्यापिकाएं एवं बालिकाएं उपस्थित रहे।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …