Breaking News

देश में दो नमूने, एक दिल्‍ली में दूसरा लखनऊ में- सीएम योगी

लखनऊ। कफ सिरप मामले में सीएम योगी ने विधानसभा में कहा कि सिरप से अभी तक यूपी में कोई मौत नहीं हुई है। नेता विरोधी दल को सपा इस उम्र में भी उनसे झूठ बुलवा रही है। आरोपी को 2016 में लाइसेंस सपा ने जारी किया था। देश में दो नमूने हैं। एक दिल्ली और दूसरे यूपी में बैठते हैं। जब देश में कोई चर्चा होती है तो वह विदेश भाग जाते हैं। सीएम ने कहा कि 79 अभियोग अब तक दर्ज हुए हैं। 225 लोग नामजद हैं। 78 लोग गिरफ्तार हुए हैं। 134 जगहों पर छापेमारी हुई है। कहीं ना कहीं घूम फिरकर मामला सपा तक ही आता है। सपा युवा वाहिनी के नेता के खाते से ट्रांजक्शन हुए हैं। समय आने पर बुलडोजर कार्रवाई भी होगी। सीएम योगी के संबोधन के बाद विपक्ष का हंगामा जारी है। विपक्षी विधायकों ने वेल में नारेबाजी की है। इसके बाद सपा के विधायको ने सदन से वॉकआउट कर दिया।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …