Breaking News

सांसद खेल महोत्‍सव के होर्डिंग—बैनर से गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी का फोटो व नाम गायब, सियासत गरम

शिवकुमार

गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय नेहरू स्‍टेडियम गाजीपुर में आयोजित सांसद खेल महोत्‍सव के होर्डिग्‍स व बैनर में गाजीपुर के सासंद अफजाल अंसारी का फोटो और नाम दोनो ही गायब था। इस कार्यक्रम का उद्घाटन राज्‍य सभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया। सांसद अफजाल अंसारी के फोटो और नाम नही रहने की चर्चा सियासी गलियारे में जोरो पर रही। सांसद खेल महोत्‍सव आज से 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें एथलेटिक, खो-खो, कबड्डी, कुश्‍ती, बालीबाल, फुटबाल, हॉकी और क्रिकेट खेल प्रतियोगिता होनो है, इसमें पूरे जिले के खिलाडी अपना प्रतिभा को दिखा रहें है। सांसद खेल महोत्‍सव के होर्डिंग्‍स व बैनर से सांसद अफजाल अंसारी का फोटो और नाम नही रहने के संदर्भ में सपा के जिलाध्‍यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि भाजपा सरकार समाजवादी सांसद और कार्यकर्ताओ से डर गयी है, वह सरकारी कार्यक्रमो से नाम और फोटो हटाकर सांसद अफजाल अंसारी की लोकप्रियता कम करना चाहते है लेकिन उनकी लोकप्रियता कम नही होगी। वह गाजीपुरवासियो के दिल में रहते है और एक बार फिर सांसद बनेंगे। इस संदर्भ में जिला क्रीड़ाअधिकारी अरबिंद यादव ने बताया कि होर्डिंग्‍स और बैनर का प्रोफार्मा शासन से आया था और वही लगाया गया है।

 

 

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …