Breaking News

वाराणसी: सिर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में लगी भीषण आग, बचाए गए 100 श्रद्धालु

वाराणसी। सिर गोवर्धनपुर स्थित संत रविदास मंदिर में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से सुबह लगभग 6 बजे लगी आग से अफरा तफरी मच गई। आग मंदिर के पीछे वाले कमरे में लगी थी। बताया जाता है कि जिस वक्त आग लगी थी, उस वक्त वहां लगभग 100 श्रद्धालु मौजूद थे। मौके पर पहुंची लंका थाने के पुलिस ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मंदिर का मुख्य हिस्सा पूरी तरीके से सुरक्षित है। एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। मंदिर में दर्शन करने वाले सभी लोग सुरक्षित हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …