Breaking News

कृष्‍ण सुदामा ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. विजय यादव ने कानुपर में किया एमपी के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव का स्‍वागत

लखनऊ। कृष्‍ण सुदामा ग्रुप आफ कालेजेज के चेयरमैन डा. विजय यादव ने कानपुर में मध्‍यप्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव का स्‍वागत अभिनंदन किया। डा. विजय यादव ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि मुख्‍यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्‍व में मध्‍यप्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। ऐसे विकास पुरुष को यूपी आगमन पर स्‍वागत अभिनंदन करना हर भाजपा कार्यकर्ता का कर्तव्‍य है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक स्वर्गीय चौधरी हरमोहन सिंह यादव के घर कानपुर पहुंचे, जहां उनका फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। उन पर फूलों की बारिश हुई। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वर्गीय हरमोहन सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। ज्ञातव्‍य है कि काशी में सीएम मोहन यादव से डा. विजय यादव की नजदीकियों की चर्चा अभी हो रही थी कि कानपुर में स्‍वागत अभिनंदन अब सुर्खिया बना हुआ है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …