Breaking News

मऊ: गोपीनाथ मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट में लखनऊ क्लब की शानदार जीत

मऊ। गोपीनाथ मेमोरियल राज्य स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ क्लब ने यंग स्टार क्लब को 2–1 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर गोपीनाथ पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. सुधा त्रिपाठी भी प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचीं और खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और टीम वर्क की भावना को विकसित करती हैं। गोपीनाथ पीजी कॉलेज परिवार की उपस्थिति से खिलाड़ियों का मनोबल और अधिक बढ़ा तथा आयोजन का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …