Breaking News

गोपीनाथ हॉस्पिटल एण्‍ड रिसर्च सेंटर के चिकित्‍सको ने जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक करके रचा इतिहास

गाजीपुर। गोपीनाथ हॉस्पिटल एण्‍ड रिसर्च सेंटर, सलामतपुर, देवली-बहादुरगंज गाजीपुर के चिकित्‍सको ने अथक प्रयास कर जटिल प्लीहा का ऑपरेशन कर महिला की बचायी जान। डाक्‍टरो के इस सफल ऑपरेशन की चर्चा पूरे जनपद में हो रही है। क्षेत्रवासियो को कहना है कि इस ऑपरेशन के लिए लोगो को दिल्‍ली, मुम्‍बई जैसे बड़े शहरो में जाना पड़ता है और लाखो रूपये खर्च होते है लेकिन गोपीनाथ हॉस्पिटल के भगवान स्‍वरूप चिकित्‍सक डाक्‍टर कृष्‍णा प्रसाद ने ऑपरेशन करके महिला की जान बचा ली। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बेबी गुप्‍ता पत्‍नी मुनींद्र कुमार गुप्‍ता 47 वर्ष, निवासी-चमन सिंह बाग रोड, बलिया सिटी को कई दिनो से पेट ऊपरी भाग में दर्द हो रहा था, भोजन के बाद भारीपन, पेट का बढना, कमजोरी तथा हीमोग्‍लोबिन व प्‍लेटलेट्स की कमी की शिकायत थी। परिजनो ने महिला को गोपीनाथ हॉस्पिटल में इलाज के लिए लाये जहां चिकित्‍सको ने जांच के उपरांत पेट में एक जटिल प्लीहा पाया गया। इसके बाद डाक्‍टर कृष्‍णा प्रसाद ने मरीज का ऑपरेशन किया, सर्जरी के दौरान 38/25 सेंटीमीटर तथा ड्राई वजन 1.7 किलोग्राम का प्लीहा निकाला गया। सर्जरी के बाद मरीज की स्थिति स्थिर और संतोषजनक है। गोपीनाथ हॉस्पिटल के चिकित्‍सको और मेडिकलकर्मियो के भरोसेमंद इलाज के चलते अभी NABH की मान्‍यता मिली है। इस ऑपरेशन के बाद हॉस्पिटल की मेडिकल क्षेत्र में और साख बढ़ी है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …