Breaking News

गाजीपुर: ट्रेन की चपेट में आने से ट्रक चालक की मौत

गाजीपुर। जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर हॉल्ट के पास शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की पहचान बल्लभ यादव (40) निवासी कुतुबपुर थाना शादियाबाद के रूप में हुई है। थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई का नाम फेकू यादव है। बताया कि बल्लभ यादव मुंबई में रहकर ट्रक चलाने का काम करता था। वह दो दिन पहले ही घर आया था। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद मृतक की मां राधिका का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पत्नी लालमुनी देवी और बच्चों का भी रोते-रोते हाल बेहाल है। मृतक के परिवार में एक पुत्र विकास यादव (18) और तीन पुत्रियां नेहा यादव (22), स्नेहा यादव (12) और करिश्मा यादव (8) हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …