Breaking News

कड़ी सुरक्षा के बीच मणिकर्णिका घाट पर खेली गई चिता भस्म की होली

वाराणसी। मणिकर्णिका घाट स्थित मसाननाथ मंदिर में आरती के साथ ही चिता भस्म की होली खेली गई। इस दौरान साधु- संतों ने चिता भस्म से होली खेलकर परंपरा निभाई। वहीं घाट पर आम लोगों को भस्म की होले खेलने की अनुमति नहीं दी गई। इसको लेकर एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी ने कहा कि मणिकर्णिका घाट के आयोजकों के साथ संवाद किया गया था, जिसमें उन्होंने मणिकर्णिका मंदिर में चिता भस्म की होली खेलने की बात कही थी। ऐसे में घाट पर किसी को चिता भस्म की होली खेलने की अनुमति नहीं दी गई। एसीपी दशाश्वमेध ने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर केवल शवदाह करने वाले लोगों को ही आने की अनुमति है। अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक रही। आम लोगों को भस्म की होली खेलने के लिए घाट पर नहीं जाने दिया गया। इस दौरान भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई। वहीं ड्रोन से भी लगातार निगरानी की गई।  एसीपी दशाश्वमेध ने बताया कि मणिकर्णिका घाट पर 12 थानों के इंस्पेक्टर, कई चौकी इंचार्ज, पीएसी की चार कंपनी और एक कंपनी आरआरएफ की लगी है। पर्याप्त फोर्स लगाई गई है। वहीं मसान होली के आयोजक गुलशन कपूर ने कहा कि मसाननाथ मंदिर में चिता भस्म की होली खेली जाएगी। घाट पर होली खेलने वालों की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। प्रशासन की ओर से घाट पर होली खेलने की अनुमति नहीं दी गई है। हरिश्चंद्र घाट से कपाली बाबा मणिकर्णिका घाट स्थित बाबा मसाननाथ मंदिर में पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारा लगाया।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …