Breaking News

चंदौली: पुराने विवाद को लेकर बदमाशों ने चार लोगों को मारी गोली

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सहजौर गांव के समीप हाईवे किनारे शनिवार की देर रात बदमाशों ने पुराने विवाद में चार लोगों को गोली मार दी। घायलों को ट्रामा सेंटर बीएचयू में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा गांव निवासी गोलू यादव (26) सहजौर गांव में अपने मामा जयप्रकाश यादव के यहां रहता था । बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर के गांव में कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया इसके बाद देर रात सहजौर गांव के एक युवक ने गोलू यादव पर फायर झोंक दिया। गोली की आवाज सुनकर बीच बचाव में आए सोनू यादव, कृष्णा यादव और अक्षय यादवको भी गोली लग गई। इसके बाद हमलावर मौके से भाग गए। आनन फानन में ग्रामीण घायलों को निजी वाहन से बीएचयू ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां तीनों का इलाज चल रहा है। इसमें गोलू यादव की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद माैके पर मुगलसराय कोतवाली सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस आरोपी के घर जाकर पूछताछ करने में जुटी रही। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीन लोगों को गोली लगी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। घायलों का ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …