Breaking News

गाजीपुर: नेहरु स्‍टेडियम में सबजूनियर बालकों के हॉकी खेल का 10 मार्च को होगा ट्रायल

गाजीपुर। जिला खेल कार्यालय गाजीपुर के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालको की हॉकी खेल का जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स दिनांक 10-03-2026 को  प्रातः 10.00 बजे से नेहरु स्टेडियम गोराबाजार गाजीपुर के प्रांगण में किया जाना सुनिश्चित हुआ है, इच्छुक बालक अपनी प्रविष्टि दिनांक 10-03-2026 को प्रातः 9.30 बजे तक दे सकते है साथ ही पात्रता प्रमाण पत्र फोटोयुक्त व प्रधानाचार्य से प्रमाणित आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ में लाना अनिवार्य होगा, प्रवेश निःशुल्क होगा। प्रतियोगिता में प्रदेश स्तरीय समन्वय सबजूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता जिला स्तरीय चयन/ट्रायल्स की तिथि 10-03-2026 को, मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल्स  प्रातः 10.00 बजे 11-03-2026, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि 13 से 18 मार्च 2026 स्थान लखनऊ में आयोजित किया जायेगा। जूनियर बालिकाओ की जन्मतिथि 01 जनवरी 2010 के बाद की होगी।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …