Breaking News

गाजीपुर: यू.पी.सी.ए. का सत्र 2026-27 का ट्रायल शुरू, 22 मार्च को होगा अंडर 16 व 19 (पुरुष वर्ग) का ट्रायल

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान सीजन 2026-27 के लिए उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त अनुमति तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जनपद देवरिया के अंडर 19 (पुरुष) व अंडर 16 के पंजीकृत खिलाडियों का ट्रायल आगामी 22 मार्च 2026 को क्रिकेट ग्राउंड, राजला रोड (भारत गैस गोदाम के पास) जनपद देवरिया में होगा| यह ट्रायल उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकृत चयनकर्ता के देख-रेख में कराया जायेगा| उन्होंने अंडर 16 व 19 के पंजीकृत सभी खिलाडियों को निर्देशित किया कि सभी खिलाडी निर्धारित 22 मार्च को प्रातः 08:00 बजे तक मूल पंजीकरण स्लिप तथा आधार कार्ड व जन्म प्रमाण पत्र के साथ मैदान में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें| उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के यू.पी. टी20 गवर्निंग कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने सभी खिलाडियों को शुभकामनायें देते हुए शांतिपूर्ण अनुशासित तरीके से अपना बेहतर खेल का प्रदर्शन करें|

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …