Breaking News

चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती पर जमानियां में निकलेगी विशाल बाईक रैली- संतोष कुशवाहा

गाजीपुर। भारत के महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की 26 मार्च को सम्राट अशोक क्‍लब के तत्‍वावधान में धूमधाम के साथ जयंती मनायी जायेगी। इस संदर्भ में जमानियां ब्‍लाक के प्रमुख प्रतिनिधि व महेवा ग्राम के प्रधान संतोष कुशवाहा ने बताया कि सम्राट अशोक महान की जयंती के अवसर पर एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया है। जिसमें करीब 500 बाईक सवार ढढनी-सुहवल मोड़ से बाईक रैली प्रारंभ होगी, बाइक रैली बेटावर, महेवा, को‍टिया, ताजपुर, जमानियां, कसेरा, उमरगंज, नरिआंव, बुद्धबिहार, अवंती, नगशर होते हुए पुन: कार्यक्रम स्‍थल ढढनी सुहवल मोड़ पर पहुचेगी। इस बाइक रैली में आप सभी सादर आमंत्रित है।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …