Breaking News

कामगारों को भी पॉलिटेक्निक की मिलेगी डिग्री, ऑनलाइन आवेदन जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पॉलीटेक्निक संस्थाओं में संचालित डिप्लोमा पाठ्यक्रमों हेतु कामगारों (WORKING PROFESSIONALS) के लिए सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in पर उपलब्ध हैं। सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु ऑनलाइन आवेदन शुल्क 300 रुपये है। जबकि, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों हेतु आवेदन शुल्क 200 रुपये है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है। प्रवेश के लिए इच्छुक अभ्यर्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा। प्रवेश हेतु अन्य कोई माध्यम मान्य नहीं होगा। विस्तृत जानकारी के लिए परिषद की वेबसाइट www.jeecup.admissions.nic.in अथवा दूरभाष संख्या-0522-2630106, 2630695, 2630667, 2636589 पर संपर्क कर सकते हैं।

Image 1 Image 2

Check Also

उ.प्र. माध्‍यमिक शिक्षक संघ ने घोषित किये छह एमएलसी प्रत्‍याशी, वाराणसी खंड से चेतनारायण सिंह होगे उम्‍मीदवार

गाजीपुर। उत्‍तर प्रदेश माध्‍यमिक शिक्षक संघ के बोर्ड की बैठक एमएलसी व संरक्षक राजबहादुर सिंह …